Tuesday, March 12, 2013

बकवास

आज फिर अपनी बेतुकी बातों के साथ आपके सामने उपस्थित हूँ ! डिश का लाइन खराब होने के कारण मैंने कल शाम को दूरदर्शन लगाया ! पुरानी यादें ताजा हो गयी मसलन "रामायण", महाभारत, चंद्रकांता और जंगलबुक"! कार्यक्रम क्षेत्रीय प्रसारण का था और शारदा सिन्हा के मधुर स्वर में फगुआ मन ने मिस्री घोल रहा था !मैं मंत्रमुग्ध हो गया ! ढोलक के अंतिम थाप के साथ मेरी आँखे खुली ! उद्घोषणा के साथ ब्रेक किया गया !
ब्रेक के दौरान एक विज्ञापन में आमिर खान ने हमें बताया की "आज भारत का हर दूसरा बच्चा कुपोषित है"!
लक्षण एवं उपाय भी बताएं मगर 20-30 सेकेण्ड के अंदर में !
अब मैं सोचने लगा की भारत अनुमानतः कुल कितने बच्चे होंगे और उसका आधा कितना होगा !
और उसमे से कितने बच्चे के माँ-बाप को उनसे प्यार नही होगा !
सरकार कौन-कौन सी योजना चला रही है और उस योजना का लाभ कैसे जरुरतमंदों तक पहुंचा रही है !
क्या सभी जरुरतमंदों तक सही रूप से सहायता पहुँच पाती है ?
क्या जरुरतमंद सहायता पाने के इच्छुक हैं ?
क्या जरूरतमंदों को कुपोषण के अग्रिम परिणाम के बारे में जानकारी है ?
                                                            खैर छोडिय इनसब बातों से हमें क्या ? हमें तो अलग मिथिला राज्य बनना है ! देश की सत्ता परिवर्तन करना है ! बांकी सब अपने आप हो जायेगा ......... बांकी सब अपने आप हो जायेगा !!

No comments:

Post a Comment